Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सिटी स्टेशन का होगा कायाकल्प, 252 करोड़ स्वीकृत

  • रेलमंत्री ने प्रस्ताव को दिया को दिया ग्रीन सिग्नल
  • सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया था मंत्री से आग्रह

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर का सिटी स्टेशन शीघ्र किसी एयरपोर्ट की तरह खूबसूरत नजर आएगा। यहां के स्टेशन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नजर आएगा। स्टेशन पर जहां मेरठ की 1857 की क्रांति की झलक नजर आएगी। वहीं, महाभारत की स्मृतियां की झलक नजर आएगी। इस स्टेशन के कायाकल्प के लिए रेल मंत्रालय ने 252 रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इसके लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रयास किए। 26 फरवरी को 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

मेरठ के सिटी स्टेशन के कायाकल्प के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गत दोनों यहां आए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से विस्तार से वार्ता की थी। उन्होंने बताया था कि मेरठ ऐतिहासिक शहर है। यहां से 1857 की क्रांति का आगाज हुआ था और यह की धरती महाभारत का इतिहास संजोए है। उन्होंने इस स्टेशन के एयरपोर्ट के लुक में सौंदर्यीकरण करने आग्रह किया था। रेल मंत्री ने रेलवे के दिल्ली डिवीजन के अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।

21 13

करीब 252 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके रेल मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसे रेल मंत्री ने हरी झंडी दे दी है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को उन्होंने रेल मंत्री से फोन पर बात की रेल मंत्री ने उन्हें बताया कि मेरठ के सिटी स्टेशन के कायाकल्प के लिए 252 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। 26 फरवरी को इस योजना का वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

ये होंगे विकास कार्य

  • स्टेशन पर खूबसूरत कैफेटेरिया वह रेस्टोरेंट भी होंगे।
  • नई और बड़ी पार्किंग भी बनाई जाएगी।
  • 26 मीटर का नया फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा।
  • स्टेशन पर गैलरी बनेगी जिसमें 1857 की क्रांति और महाभारत स्मृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • सिटी स्टेशन का बेहद एयरपोर्ट की लोक वाला भवन बनाया जाएगा
  • सिटी स्टेशन पर एक शॉपिंग सेंटर बनेगा जिसमें यात्री जरूरी सामान कपड़े जूते आदि खरीद सकेंगे।
  • स्टेशन पर खूबसूरत कैफे?
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img