जनवाणी संवाददता |
मुजफ्फरनगर: कचहरी स्थित सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार मे सिविल बार संघ व जिला बार संघ का संयुक्त होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुई।
उनके साथ उनके सुपुत्र एवं उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। सिविल बार संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा,महासचिव सुनील मित्तल ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जहंा वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
अनेक अधिवक्ताओ ने हास्य व्यंग्य की रचनाए प्रस्तुत की,चुटकुले गीत भी प्रस्तुत किए गए। कई अधिवक्ताओ ने होली की कविताए भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने कहा कि जनपद के वकीलो की यह शानदार परम्परा रही है कि वे अपनी व्यवसायिक जिन्दगी के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के सभी धर्म एवं त्यौहारो को भी शानदार तरीके से मनाते हैं।
उन्होने समस्त अधिवक्ताओ को अपनी शुभकामनाए दी। इस अवसर पर युवा उद्यमी अभिषेक अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। डीजीसी गौरव एवं राजीव शर्मा ने हास परिहास की रचनाए प्रस्तुत कर लोगों को लोटपोट कर दिया। जिला बार संघ के अध्यक्ष वसी अन्सारी, महासचिव सुरेन्द्र मलिक ने सभी अधिवक्ताओं को पर्व की शुभकामनाए दी।
कार्यक्रम मे राधेश्याम गर्ग,सुखदेव मित्तल,वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक,मानसी, आंचल अग्रवाल एडवोकेट,सुधीर गुप्ता,अजय पाल सिह,सुगन्ध जैन,अनिल दीक्षित,हरिओम गोयल, संजीव गोयल, अवध विहारी लाल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एड.सुनील मित्तल ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मनोज गुप्ता एवं सुधीर गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

