Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

क्लर्स 2022-गुड बॉय 2022 व वेलकम 2023 कार्यक्रम में बच्चों मचाई धूम

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्लर्स-2022’ (गुडबॉय 2022-वेलकम 2023) का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सभी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा एक के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल एवं व्यवसायिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार तथा श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमेन डा एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सचिव ई संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, ज्ञानी गुरवचन सिंह, अर्चना गोयल, चमनलाल, होतीलाल शर्मा, चौ राजबीर सिंह, अन्जू चौधरी आदि प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत कर की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के बीच आने से उनका उत्साहवर्द्धन होता है। उन्होने कहा कि यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है कि मैं श्रीराम कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम क्लर्स 2022 में उपस्थित हुआ हॅू। मुझे विद्यार्थियों के बीच आकर अपार आनन्द की अनुभूति होती है। उन्होंने श्रीराम कॉलेज के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि जितनी प्रतिभा उन्होंने इस महाविद्यालय के विद्यार्थियों में देखी है और कही नही देखी। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुये इसका श्रेय महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया।

उन्होंने मुजफ्फरनगर के लिये आने वाले साल 2023 के लिये शुभकामनाऐं देते हुए कामना की कि आने वाला वर्ष मुजफ्फरनगर के लिए सुख और समृद्धि देने वाला हो। इसके बाद श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डा एससी कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। मंच का संचालन मौ शहजाद, सोनू कुमार, एकता पाण्डेय,सबनुर, दीपक, जिगर और मोनिश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डा आलोक कुमार, आईक्यूएसी समन्वयक डा विनीत कुमार शर्मा, डा मनोज धीमान, एचआर पंकज, डीन मैनेजमेंट डा सौरभ मित्तल सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img