Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में गंगा सप्तमी के अवसर पर स्पेयर हेड टीम एवं गंगादूतों के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने कहा की हम सभी जानते हैं की प्राकृतिक संसाधनों से ही भारत की पहचान है यही हमारी संस्कृतिक धरोहर हैं लेकिन दिन पर दिन मनुष्य के स्वार्थी व्यवहार ने इन प्राकृतिक संसाधनों एवं जीव जंतुओं को क्षति पहुंचाकर नष्ट करना शुरू कर दिया है और देखते ही देखते हमारी नदियाँ एवं जंगल खत्म होने के कगार पर हैं जीव जंतुओं की कई प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं।

मानव जाति का अत्यधिक विस्तार पूरी पृथ्वी को विनाश की ओर ले जा रहा है अकेले मानव जाति ने पूरी पृथ्वी पर तांडव मचा रखा है । ये सब जानते हुए भी कि दिन पर दिन हालात ख़राब हो रहे हैं फिर भी हम सुधार की ओर नहीं बढ़ रहे।

जहाँ एक ओर एक बढ़ी आबादी इन प्राकृतिक श्रोतो को नुकसान पहुंचा रही है तो वहीँ कुछ चुनिन्दा लोग प्रकृति के संरक्षण में अपने गिलहरी प्रयासों से योगदान दे रहे हैं। लेकिन इस परिपेक्ष्य में एक बात यह भी है कि जब तक प्रकृति संरक्षण में योगदान देने वालों की संख्या ज्यादा नही होगी तब तक हम बड़ा बदलाव नही ला सकते ।

यदि हम प्राचीन कालखंड के बारे में पढ़ें तो पता चलता है की समय समय पर सामाज सुधारकों के द्वारा प्रकृति संरक्षण हेतु आम जनमानस को जागरूक करने के लिए बड़े बड़े आन्दोलन किये।

33 15

हमारे पूर्वजों ने भी ऐसी व्यवस्था हमे दी जिसमे प्रकृति हितैषी विकास की बात की गयी। आज आम जनमानस में प्रकृति के संरक्षण के लिए क्रांतिकारी भाव जाग्रत करने की आवश्यकता है क्यूकी किसी भी बड़े बदलाव की क्रांति पहले ह्रदय में ही जन्म लेती है।

आज हमारे सभी जलीय श्रोत पूरी तरह से दूषित हो चुके हैं जंगल खत्म हो रहे हैं ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं कई शहरों में गर्मी का तांडव है ये सभी संकेत हैं दिन पर दिन स्थिति खराब हो रही है।

आज गंगा सप्तमी के अवसर पर हम सभी ये संकल्प ले कि हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपना योगदान अवश्य देना है तब ही भविष्य में आने वाली पीढ़ी गंगा सप्तमी मना पायेगी यदि आज हम इस दिशा में कार्य नही करेंगे तो भविष्य में बहुत बड़ा संकट आने वाला है जो मानव निर्मित सभी संसाधनों को विफल कर देगा जिसके लिए हाल ही में कोविड-19 एक बड़ा उदाहरण है।

आप सभी जानते हैं इतिहास में जितने भी बड़े परिवर्तन हुए हैं उनमे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसी क्रम में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा “नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता” के अंतर्गत स्पेयर हेड टीम एवं गंगादूतों के माध्यम से एक स्वंयसेवक की भांति निस्वार्थ शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है आप भी इन गतिविधियों में जुड़कर अपना योगदान अवश्य दीजिए। इस दौरान गार्गी अनेजा, ख़ुशी, मोहित, कृष्णा, सपना एवं अन्य 30 गंगादूत उपस्थित रहे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img