जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को राजधानी दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश हो रहा है। विधानसभा में वित्तमंत्री कैलाश गहलोत पहली बार बजट पेश करेंगे।
वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट पेश होने से पहले ट्वीट किया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर मनीष सिसोदिया को याद किया है।
आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सब लोग आज मनीष जी को बहुत मिस कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं देंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी स्पीड से किए जाएँगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 22, 2023
सीएम लिखा, आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सब लोग आज मनीष जी को बहुत मिस कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं देंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी स्पीड से किए जाएंगे।

