जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: गौतम अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदीप खेड़ा ने पीएम मोदो को लेकर जो टिप्पणी की थी। उसके खिलाफ असम और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर एफआईआर हुई थी। वहीं, आज असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया है।
The majesty of law shall always prevail. The accused has tendered an unconditional apology (Para 7)
We hope that keeping the sanctity of public spaces, no one will use uncivilized language in political discourse hereafter. @assampolice will follow the matter to its logical end. pic.twitter.com/kaAnuMS2W0
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 24, 2023
उन्होने लिखा कि, पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांग ली है। सीएम ने लिखा कि राजनीति में असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘आरोपी पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांग ली है। हम उम्मीद करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर पवित्रता बनी रहेगी। इसके बाद कोई भी राजनीति में असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।’

