Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर हुए क्वारंटाइन

जनवाणी संवाददाता|

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर सेल्फ क्वारंटाइन में चले गए हैं।

मंगलवार को सीएम के ओएसडी अभय रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना संक्रमित एक अन्य ओएसडी गोपाल रावत की तबियत बिगड़ने पर उन्हें दून से एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के सेल्फ क्वारंटाइन में जाने के बाद बुधवार होने वाली कैबिनेट बैठक को भी टाल दिया गया है।

सचिवालय में आठ ऑफिस बंद

इधर सचिवालय में भी विभिन्न विभागों के आठ ऑफिसों को बंद कर दिया गया है। यहां उर्जा विभाग के अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सचिव ऊर्जा राधिका झा भी सेल्फ क्वारंटाइन हो गई हैं। अपर सचिव पर्यटन सोनिका के अपर निजी सचिव भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना संक्रमण के कारण दून हॉस्पिटल में एडमिट हैं। पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों को आंकडा बीस हजार के पार पहुंच गया है तो एक्टिव केसों की संख्या भी छह हजार से अधिक हो गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img