Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने जनपद में खेलों को बढ़ावा देने का दिया भरोसा

  • अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने लखनऊ में की भेट

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अम्पायर ने भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे टी 20 मैच के बाद उप्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद शामली में खेलकूद को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की है। कांधला ब्लॉक क्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी अनिल चौधरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरे टी-20 मैच का आयोजन किया गया।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने जनपद शामली में भव्य खेल मैदान बनवाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए योगदान देने की मांग की। उन्होंने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि जनपद शामली में ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी और निशानेबाजी सहित अन्य खेलों में दर्जनों खिलाड़ियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा जा चुका हैं, लेकिन सरकार के द्वारा उक्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन न मिलने के कारण क्षेत्र के खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगती है।

अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने बताया कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद शामली में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img