Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, वायु गुणवत्ता बेहद खराब

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंगलवार को जनपद में ठंड, घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह के समय शहर और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कई स्थानों पर आधा किलोमीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अधिक आर्द्रता और ठंडी हवाओं के चलते सुबह और देर शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है, हालांकि ठिठुरन बनी रहने के आसार हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग

मिर्जापुर मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर अहमद ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात और सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कोई सक्रिय असर नहीं है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक सुबह और देर रात को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 दर्ज

मौसम के साथ-साथ वायु गुणवत्ता भी गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को सहारनपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्तर की वायु गुणवत्ता से सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खासकर सांस, आंख और गले से जुड़ी समस्याओं के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह

ठंड, कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस रोगियों को सुबह के समय बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक होने पर मास्क के उपयोग की सलाह दी गई है। वाहन चालकों से कोहरे के दौरान धीमी गति से चलने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img