Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

कॉलेज जा रही छात्रा के साथ थाने के पास छेड़खानी

  • सरूरपुर के युवकों ने शोहदों की पकड़ कर की पिटाई

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: मंगलवार की सुबह सरूरपुर थाने के कॉलेज जा रही छात्रा के साथ करनावल के दो बाइक सवार युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर युवक धमकी देने लगे।

हालांकि बाद में मामला बढ़ते देख मौके पर पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों की पकड़कर धुनाई कर दी और उन्हें नसीहत देकर छोड़ दिया। छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को लेकर कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं में भय बना हुआ है।

सरूरपुर थाने के पास मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे के करीब सरूरपुर गांव की छात्रा कॉलेज जा रही थी।इसी बीच थाने से आगे कॉलेज की ओर जाने पर छात्रा के साथ पीछे से आए करनावल के दो बाइक सवार शब्दों में छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें कर दी।

इस बात को लेकर छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास खड़े सरूरपुर के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने छेड़खानी कर रहे युवकों को दबोच लिया। इस दौरान युवकों ने दोनों शब्दों की पिटाई की और उन्हें माफी मांगने पर नसीहत देकर छोड़ दिया इसे लेकर मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और कॉलेज के छात्रों ने भी चोरों के खिलाफ पिटाई करने की बात कही लेकिन शोहदे जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए।

दरअसल सरूरपुर कॉलेज के पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने अफसोस जताते हुए पुलिस से कॉलेज के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग रखी है। गौरतलब रहे कि कुछ दिन पहले ही सरूरपुर के युवकों ने करनावल के इसी बात को लेकर कॉलेज से शुरू हुई फसाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं दूसरी और इस संबंध में पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img