जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत नहटौर-झालू मार्ग पर मोटरसाइकिल व ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। जिसमे मोटरसाइकिल सवार द्रुवेश उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र मुसद्दी, ओमपाल उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र शिवचरण निवासीगण ग्राम सलेमपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ट्रक छोडकर मौके से फरार है, ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर मुंशफ 9927141994

