Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन, हर कोई नम आंखों से दे रहा श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला।

आखिरकार, बीते दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 41 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 10 अगस्त को बेहोश होने के बाद से ही उन्हें होश नहीं आया था। यही वजह थी कि डॉक्टर्स के लिए यह परेशानी का विषय बना हुआ था।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरान पड़ने के बाद से ही उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img