जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: छपरौली में युवा संस्कार संघ द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित काव्य गोष्ठी में श्रीराम के पटके पहनाकर कवियों को सम्मानित किया गया।
रविवार को देर रात कस्बे में युवा संस्कार संघ द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित काव्य गोष्ठी में कवियों ने राजनीति, समाजिक, किसान, राष्ट्र और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर कविता पाठ किया। कवियों ने वीर, श्रृंगार, हास्य आदि रसों के माध्यम से वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि समर्पित की।
गोष्ठी के अन्त में संघ के चेयरमैन धर्मेन्द्र वशिष्ठ ने कवियों को श्रीराम के पटके पहनाकर सम्मानित किया। कवियों में आरआरडी उपाध्याय ने धरती का एक लाल अनोखा एक अनोखी बात यहां। विनीत मित्तल ने हम घर में घुसकर अफजल मारेंगे।भूपेन्द्र वशिष्ठ ने पापा तुम जल्दी घर आ जाना। श्रीकांत श्री ने युगों से शापित है भगवान, कविताएं पढीं।
इस अवसर पर विनीत मित्तल, श्रीकांत श्री, भुपेन्द्र शर्मा, शुशील कुमार, अजय तोमर, डॉ. आरआरडी उपाध्याय, जिला मंत्री आकाश बंसल, धर्मेन्द्र वशिष्ठ, पवन फौजी, उदयवीर सिंह, बिजेंद्र आर्य जी, लोकेन्द्र सिंह, उपेन्द्र, महेश, देवेन्द्र, मोहित, विपिन, गोल्डी, रविकांत आदि उपस्थित रहे।

