Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर आयोग और पुलिस की बैठक हुई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमे के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पुलिस की तैयारियों के साथ चुनाव की संभावित तिथियों पर चर्चा की गई।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पुलिस की तैयारियां की जानकारी दी। कहा, विभाग की तैयारी पूरी है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है। अगर चुनाव तीन चरण में होता है तो हर मंडल के कम से कम एक जिले का चुनाव हर चरण में होगा। जो बड़े मंडल हैं वहां के दो या उससे अधिक जिले चुने जा सकते हैं।

वहीं दो चरणों में चुनाव के लिए सभी 18 मंडलों को दो भागों में बांट कर चुनाव कराने का खाका तैयार किया गया है। चुनाव की तारीखों पर फिलहाल हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। ऐसे में आयोग की निगाहें न्यायालय पर टिकी हुई हैं। न्यायालय से हरी झंडी मिली तो इसी सप्ताह चुनाव की घोषणा भी हो सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img