जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जनपदवासियों के लिए अरसे बाद एक बड़ी खुश खबरी लेकर आए हैं नवागत आयुक्त सुरेंद्र सिंह। नए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने आज शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी में परंपरागत तरीके से मगर अपने पुराने चिरपरिचित अंदाज में पदभार ग्रहण करने के साथ मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए।
उड़ने को तैयार मेरठ: एक्शन प्लानिंग के साथ आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने लिया चार्जhttps://t.co/S8shao0tg3 @PMOIndia @narendramodi @AmitShah @myogiadityanath @myogioffice @ChiefSecyUP @iassurendra @DmMeerut @dm_ghaziabad
— JANWANI.TV OFFICIAL (@JanwaniTv) March 5, 2021
कुछ सवाल उठने से पहले ही आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने एक बड़ी और अहम बहुप्रतीक्षित खुशखबरी से अपनी शुरूआत की। उन्होंने बताया कि शासन से मंजूरी मिल चुकी है, जल्द ही मेरठ उड़ान भरेगा यानि शहरवासी हवाई यात्रा का लुत्फ उठाएंगे।
मेरठ से हवाई उड़ान में सबसे बड़ी बाधा दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर थी। नियमानुसार 150 किलोमीटर की परिधि में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्वीकृति लेनी होती है। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। वहां से एनओसी भी जारी हो गई है। -सुरेंद्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ मंडल।
उन्होंने बताया कि जल्द ही टर्मिनल आदि निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने अभी समय सीमा तय नहीं की लेकिन, बताया कि जल्द ही मेरठ से हवाई उड़ान का सपना पूरा होगा। हालांकि अभी हवाई पट्टी का भूमि अधिग्रहण बाकी है।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह का कहना है कि लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। अब टर्मिनल निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा अब मेरठ से जल्द ही 9 या 19 सीटर का विमान उड़ान भरेगा। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक की समस्या भी सुलझाई जाएगी।

