Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

जनपद में आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

  • 17 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी  अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान तथा जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिये कि वह सक्रिय होकर सौंपी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बीमारी फैलने का इंतजार न करते हुए पहले से ही साफ-सफाई, जन जागरूकता, वातावरणीय स्वच्छता, सर्विलेंस आदि सम्पूर्ण कार्य सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने कहा-जनपद में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 17  से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के दृष्टिगत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायत राज, शिक्षा, नगर विकास, पशुपालन, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को पूरी तरह सफल बनाएं।

जनपद में मच्छरों के प्रजनन एवं घनत्व की स्थिति, विगत वर्ष के आंकड़ों के आधार पर निर्धारित उच्च जोखिम क्षेत्र तथा संचारी रोग अभियान में पाये गये अधिक मच्छर घनत्व वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी करें।

अंतर्विभागीय सहयोग के साथ सघन वाहक एवं मच्छर नियंत्रण गतिविधियां, घरों के अन्दर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की चेकिंग, मच्छरों के प्रजनन पर रोक तथा मच्छरों के काटने से बचाव के उपायों के विषय में लोगों को जानकारी दें। इसके अलावा पशुपालन विभाग सूकरबाडों तथा अन्य पशुबाडों की स्वच्छता के विषय में जानकारी ले और इसका स्थलीय निरीक्षण करे।

अखिलेश सिंह ने जलवायु परिवर्तन के तहत मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आने वाले गर्मी के मौसम में संबंधी रोगों के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस के लिए शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, गर्मी से बचाव के लिए शेल्टर की व्यवस्था, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान तथा तापमान का डिस्प्ले, हीट वेव से बचाव के उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव मांगलिक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ शिवांका गौड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी  आशा त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img