Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

रैन बसेरों में सर्दी और कोविड से बचाव के संपूर्ण उपाय किए जाएं: जिलाधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि सर्दी और शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों में सर्दी से बचाव के साथ ही साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि रैन बसेरों में सुरक्षा के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल का भी शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाये जाने के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोने पाये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निस्तारित शिकायतों का शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए।

अखिलेश सिंह आज तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर यह निर्देश दिए। उन्होने 50 गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img