Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

पूरी तरह से ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम

  • चुनाव प्रचार और शादियों ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था
  • हाइवे पर लगा कई किमी लंबा जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खड़ौली चौराहे पर लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हाइवे स्थित खड़ौली चौराहे पर प्रत्येक रविवार को जाम लगना आम हो गया है। जिसके चलते शाम के हालात ऐसे हो जाते है कि कई किमी लंबा जाम लग जाता है और घंटों तक वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहते हैं। चौराहे के पास ही पुलिस चेक पोस्ट होने के बावजूद यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखाई देता है। करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लगने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, इस वक्त चुनाव प्रचार और शादियां का सीजन होने के चलते वाहनों का आवागमन भी अधिक हो रहा है।

प्रदेश में इस वक्त विधानसभा चुनाव का माहौल चल रहा है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। जिसके चलते चुनाव प्रचार के अब तीन दिन ही शेष बचे हैं। वहीं, अब शादियों का भी सीजन चल रहा है, जिस कारण शहर के सभी विवाह मंडप, फार्म हाउस और धर्मशालाएं बुक है। यदि बात नेशनल हाइवे स्थित खड़ौली चौराहे की करें तो यहां प्रतिदिन शाम के समय जाम के हालात बने रहते हैं।

हालात ऐसे हैं कि खड़ौली चौराहा का कट बंद होने से दो पहिया वाहन चालकों ने अवैध कट लगाकर अपना रास्ता बना लिया है। वहीं, चौराहे के पास ही शराब ठेका होने के चलते यहां शाम होते ही पियक्कड़ों की लाइन लग जाती है और अवैध कट से ही ये लोग आना-जाना करते हैं। जिस कारण शाम होते ही यहां जाम लगना शुरू हो जाता है। वहीं, शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के चलते अधिकांश लोग पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए निकल जाते हैं।

रविवार शाम को यह लोग वापस आना शुरू कर देते हैं तो हाइवे पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है जो जाम का कारण बनती है। जिसके चलते रविवार शाम को खड़ौली चौराहे से लेकर रोहटा रोड स्थित फ्लाईओवर के ऊपर तक जाम लगा रहा है। वाहन धीरे-धीरे रेंग-रेंगकर चल रहे थे। जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद पुलिस चेक पोस्ट से नदारद रहती है।

पुलिस की अनदेखी से परेशान हो रहे वाहन चालक

एनएच-58 स्थित खड़ौली चौराहे पर हर रविवार को जाम लगना आम हो गया है। इसके बावजूद कंकरखेड़ा थाना पुलिस इसे नजरअंदाज कर रही है। हालांकि थाना पुलिस ने खड़ौली चौराहे के पास चेकपोस्ट बना रखा है, लेकिन शाम के समय यहां से पुलिसकर्मी नदारद रहते है। जबकि शाम के समय ही चेकपोस्ट के सामने सैकड़ों की संख्या में अवैध कट से बाइक व साइकिल सवार निकलते है जो हादसों को खुलेआम न्योता दें रहे हैं। पुलिस की इस अनदेखी से लग रहा है कि उन्हें यहां किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img