- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुई शादियां
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: पांचों ब्लाकों में कुल 60 जोड़ों सामुहिक विवाह कराया गया। शामली में 8, कैराना में 16, कांधला में 10, थानाभवन में 14, ऊन में 12 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। मुस्लिमों और हिंदू जोड़ों की उनके रीति रिवाजों के अनुसार शादिया संपन्न हुई। नवदम्पतियों के बैंक खातों में 35-35 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए तथा घरेलू सामान दिया गया।
गुरुवार को शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में शामली ब्लाक से 05 तथा नगर पालिका के तीन पात्रों समेत आठ की शादियां संपन्न हुई। ब्लाक के पात्र लाभार्थियों जिसमें कुमन, कविता, शाहिना, तैययबा, रीना की शादी कराई गई, जबकि शामली नगर पालिका परिषद से पिंकी, रेशमा व इश्रत की शादी कराई गई। इस दौरान विधि विधान के साथ हिंदू युवक व युवतियों के जहां फेरे कराये गए वही मुस्लिम युवक व युवतियों का निकाह कराया गया।
इस अवसर पर सभी नवविवाहित दंपत्तियों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा, बीडीओ प्रवीण कुमार, ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक, पालिका कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
कैराना में 16 जोड़ों की शादियां संपन्न
नगर पालिका परिसर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारोह के दौरान दो हिंदू नव दम्पत्तियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फेरे तथा 7 मुस्लिम दमपत्तियों का निकाह कराया गया। सभी दुल्हनों के बैंक खाते में सरकार द्वारा अनुदान के रूप से 35-35 हजार रुपये भेजे गये।
समारोह के दौरान नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन व एसडीएम/अधिशासी अधिकारी उद्भव त्रिपाठी द्वारा नव दम्पत्तियो को प्रमाणपत्र व आर्शीवाद दिया गया। साथ ही घरेलू सामान बर्तन कपड़े आदि भेट किए गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डुडा प्रदीपकांत, पालिका कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, डूडा इंजिनियर सचिन चौहान, वार्ड सभासद गयूर हसन आदि मौजूद रहे।
खंड विकास कार्यालय पर तीन हिंदू जोडों के फेरे कराए तथा 4 मुस्लिम जोड़े के निकाह कराए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गयूर हसन, बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी, सतपाल चौहान, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मसिंह आदि मौजूद रहे।
ऊन ब्लॉक में 12 वैवाहिक बंधन में बंधे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 12 निर्धन जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। जिनमें से नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता से दो तथा ग्रामीण क्षेत्रों से 10 जोड़ों की शादी कराई। पांच मुस्लिम जोड़ों को मुफ्ती शमसुजमा ने निकाह कराया तथा सात हिंदू जोड़ों को पंडित सुरेश शर्मा ने परिणय संस्कार संपन्न कराया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव व परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र व सामान वितरित किया। कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ मुकेश कुमार लेखा लिपिक राजकुमार तायल समेत ब्लक के कर्मचारी शामिल रहे।
थानाभवन में 14 जोड़ों की शादियां संपन्न
खंड विकास कार्यालय पर 3 मुस्लिम व 11 हिंदू जोड़ों का उनके रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रत्येक जोड़े को 51 बर्तनों का एक डिनर सैट, एक कूकर, एक परात, एक आटा रखने की टंकी, एक संदूक, दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, एक कंबल के साथ साथ चांदी की एक जोड़ी पाजेब व एक जोड़ी बिछवे उपहार स्वरूप भेट किए।
बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी दम्पति के लिए उनके खाते में 35 हजार रुपये एनइएफटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पिछले पांच महीने से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। जिसमें ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्र में 14 जोड़ों ने विवाह हेतु आवेदन कराए थे। कार्यक्रम में नरेंद्र त्यागी, ठा जयपाल, ठा़ सोमवीर, ठा. राजकुमार, धीरज प्रधान सहित काफी लोग मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री ने दिया नवदंपतियों को आशिर्वाद
खंड विकास कार्यालय कांधला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के दस हिंदू और मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वैवाहिक जोड़ों को 35 हजार रूपये आरटीजीएस के माध्यम से दस हजार रूपये का सामान व छह हजार रुपये प्रति जोड़ा खाने की व्यवस्था पर खर्च किए जाते है।
उन्होंने वैवाहिक जोड़ों को प्रमाण पत्र और आर्शीवाद देकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त एनआरएलएम शैलेश व्यास, खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार, सुशील मलिक, संदीप कुमार, अरशद सैफी, निशांत मान, ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी, पूर्व प्रधान संदीप कुमार, पूर्व प्रधान वकील जंग, सहित आदि मौजूद रहे।

