Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मंडल के स्टेशनों पर स्वच्छ आहार की गतिविधियों का संचालन

  • खानपान सुविधाओं की गुणवत्ता एवम मानकों की हुए जांच

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय रेल पर वर्तमान समय में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा प्रत्येक दिवस पर निर्धारित की गईं स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों के संचालन के तहत आज मंडल के लखनऊ एवम वाराणसी जं. सहित अन्य सभी स्टेशनों पर स्वच्छ आहार की गतिविधियों को विस्तृत रूप से संचालित किया गया।इस कार्यवाही के अंतर्गत स्टेशनों पर स्थापित खान पान संबधी सुविधाओं के स्थलों, फूड स्टालों, जनाहार सुविधा, कैंटीन, वेंडिंग व्यवस्था इत्यादि को गहन रूप से जांचा गया साथ ही खानपान के स्थानों पर स्वच्छता, खानपान के समान की गुणवत्ता, सीलबंद पैकेटों की वैधता तिथि, रेलवे द्वारा प्रमाणित वस्तुओं की ही बिक्री, अनाधिकृत वेंडिंग पर रोक, अधिकृत एवम लाइसेंसी वेंडरों के प्राधिकार पत्रों तथा मेडिकल कार्ड की उपलब्धता एवं इनकी वैधता,खानपान संबंधी स्थानों की स्वच्छता सहित समस्त आहार संबंधी अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया तथा खानपान सामग्री के मानकों की जांच हेतु इनके नमूने भी एकत्र किए गए एवम इस संबंध में यात्रियों से संवाद स्थापित करते हुए खानपान के विषय में उनके विचारों की जानकारी भी ली गई।

इसके अतिरिक्त आज के इस आयोजन में रेलकर्मियों,रेलयात्रियों तथा आमजन को स्वच्छता के विषय में जागरूक करते हुए स्टेशनों,परिसर तथा ट्रेनों में इधर उधर कूड़ा न फैलाने हेतु प्रेरित करते हुए कूड़े को डस्ट बिनों में ही डालने हेतु संदेश दिया गया तथा स्टेशनों पर एकत्र होने वाले सूखे एवम गीले कूड़े को अलग अलग करके एकत्र करने हेतु डस्टबिनों की समुचित व्यवस्था,कूड़े के प्रथक्कीकरण के लाभ तथा कूड़े का यथासमय निस्तारण की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई तथा खानपान की वस्तुओं को पूर्ण शुद्धता,स्वच्छता,उचित मानकों के आधार तथा निर्धारित मूल्यों पर इनका विक्रय जैसे प्रमुख बिंदुओं का अवलोकन करते हुए इसकी प्रतिबद्धता एवम अनिवार्यता पर विशेष बल दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img