Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

नाली विवाद में संघर्ष, मारपीट आधा दर्जन घायल

जनवाणी संवाददाता |

शामली : नाली विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं पुरुष और बच्चों को घायल कर दिया। घायल ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

WhatsApp Image 2024 06 20 at 12.51.50 PM

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा है तो वहीं कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में तसव्वर पक्ष के करीब आधा दर्जन से ज्यादा घायल लोग देर शाम थानाभवन थाने पर पहुंचे जो खून से लथपथ थे। आरोप है कि गांव के ही दूसरे पक्ष तासीन, यासीन डॉक्टर इमरान एवं कई अन्य लोगों ने मिलकर उनके घर में घुसकर उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की है। घायलों ने बताया कि एक दिन पहले भी नाली बनाने को लेकर उक्त लोगों ने उनसे मारपीट की थी। उन्होंने पुलिस से मारपीट करने की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई ना होने के कारण एक बार फिर उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। घायलों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। घायलों को पुलिस ने मेडिकल उपचार के लिए थानाभवन सरकारी अस्पताल में भेजा है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घायलों में रिहाना वसीला, तसव्वर, सनाउल्लाह, छोटी, सना,लायबा, वसीम,आरीश आदि लोग घायल हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img