- एक सप्ताह में सोना हजार और चांदी 4 हजार के आसपास हुई सस्ती
- पंचोत्सव को लेकर सराफा बाजार तैयार, अच्छे कामकाज की उम्मीद
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शारदीय नवरात्र के बाद से सोने-चांदी का बाजार लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। बाजार की अस्थिरता यानि नरमी के कारण ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई। पिछले चार दिन में चांदी का भाव 60 हजार से कम होकर 56 हजार 700 पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, लेकिन इससे बाजार में भी रौनक होने की उम्मीद की जा रही है।
सोने की चमक कम, चांदी का भाव बढ़ा
पितृपक्ष से ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। नवरात्र में लोगों ने सोने-चांदी, हीरे तक की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट के कारण भी लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। वहीं, चांदी के दाम में भी लगातार कमी आ रही है। धनतेरस तक ऐसे ही गिरावट जारी रही तो ग्राहकों का रुझान बढ़ने की उम्मीद है। पितृपक्ष में जहां चांदी 52300 रुपये प्रति किलो थी, वहीं इस समय 58 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच चुकी है।
क्या कहते हैं सराफा व्यापारी?
सर्राफ आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि बार-बार दामों में कमी आने की वजह से बाजार में मंदी का असर देखने को मिल रहा है। दीवाली का त्योहार नजदीक है इसलिए उसी पर फोकस किया जा रहा है। वहीं डॉ. संजीव का कहना है कि बार-बार गिरावट की वजह से लोग गोल्ड में इनवेस्ट मेंट करने में रुचि नहीं लेते हैं, जिससे बाजार में रौनक कम रहती है। दीवाली को लेकर सराफा बाजार तैयार है।
इस प्रकार रहे दाम
तारीख सोना चांदी
27 सितंबर 51200 57000
28 सितंबर 51300 56700
29 सितंबर 51600 57800
30 सितंबर 51500 57500
2 अक्टूबर 51800 58000
3 अक्टूबर 51800 58500
4 अक्टूबर 52000 60100
5 अक्टूबर 52300 59000
6 अक्टूबर 52300 59000
7 अक्टूबर 52600 60000
8 अक्टूबर 52700 60000
10 अक्टूबर 52300 59000
11 अक्टूबर 51900 59000
12 अक्टूबर 51800 58600
13 अक्टूबर 51900 59000
14 अक्टूबर 51500 59200
16 अक्टूबर 51950 56700

