Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Delhi Election 2025: कांग्रेस पार्टी ने की एक और बड़ी घोषणा,युवाओं को हर माह 8500 रूपये देने का किया एलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को कांग्रेस पार्टी ने एक और बड़ी घोषणा की है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने ‘युवा उड़ान योजना’ नाम से अपनी तीसरी गारंटी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा युवाओं के लिए है। कांग्रेस ने दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक 8500 रूपये प्रतिमाह की देने की बात कही है। इस योजना के तहत युवाओं को हर महीने 8500 रूपये मिलेंगे और एक साल की अप्रेंटिसशिप प्रदान की जाएगी।

योजना को लेकर बोले सचिन पायलट

इस योजना की घोषणा करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘आज महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है जो युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। दिल्ली में युवाओं के भविष्य पर राज्य और केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। दिल्ली में इतिहास गवाह है कि यहां जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है तब-तब यहां के विकास को पूरे देश में लोग अग्रिम मानते आए हैं।

दिल्ली में जिस जिम्मेदारी से हम वादा करेंगे उसी जिम्मेदारी के साथ उसे पूरा भी करेंगे और जनता इस बात को जानती है। मुझे पूरा विश्वास है कि 5 फरवरी को जब दिल्ली के लोग मतदान करेंगे तो इतिहास को याद करेंगे कि किसने क्या कहा और क्या किया।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img