Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस ने राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के निमंत्रण को किया अस्वीकार, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया मौसमी हिंदू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण नही स्वीकार करने पर लोेगों को बेहर गुस्सा है। जिसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना सादा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद से कांग्रेस में कोई अयोध्या गया है।

कांग्रेस पार्टी ने ही अयोध्या मामले को अदालत में लटकाने-भटकाने का काम किया था, इसलिए उनके पास अयोध्या जाने की नैतिक ताकत नहीं है। हमको कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोलना है। कांग्रेस अपने आप से समाप्त होने वाली पार्टी है। जनता भी अब कांग्रेस का सच जान चुकी है। वह आागे कहते है कि “ये लोग मौसमी हिंदू हैं, जब उन्हें लगता है कि उन्हें वोट लेना है, तो वह सॉफ्ट यानी नरम हिंदू बनने की कोशिश करते हैं।

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और ऐसी कंपनी किसी अन्य को शेयरधारक नहीं बनाती है। पार्टी का सुपर शेयरधारक उनका भतीजा (अभिषेक बनर्जी) है। अगर कोई हिस्सा मांगना चाहता है और अभिषेक बनर्जी का विरोध करना चाहता है, तो वह इसे बर्दाश्त करेगी। जनता इस बात को जानती है। आने वाले चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img