Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Dehradun News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने देश और प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलाl उन्होंने एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़े को आधार बनाकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महिला अपराधों से जुड़े मामलों में भाजपा के नेताओं का नाम बार-बार आता है और उन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रदेश अध्यक्ष ने हरिद्वार में 23 जून को हुई रेप और हत्या की घटना और अंकिता भंडारी मर्डर केस में भाजपा नेता का नाम आने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं से पूछा है कि आखिर महिला अपराधों से जुड़े मामलों में उनके नेताओं का नाम क्यों आता है और अगर नाम आ रहा है तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है। साथ ही करन माहरा ने हरिद्वार की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस्तीफे की भी मांग की है।

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रही है और पूरी प्रशासनिक मशीनरी नाकाम हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ चटकार अफसर से घिरे हुए हैं और उन्हें धरातल की जानकारी ही नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img