Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

भारत जोडो यात्रा सफल बनाने को कांग्रेसियों ने किया मंथन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शनिवार को रेलवे रोड स्थित निकट साईं धाम मंदिर ​के पास कांग्रेस कैंप कार्यालय पर आगामी तीन जनवरी को लोनी बॉर्डर दिल्ली उत्तर प्रदेश से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जनों ने एक बैठक कर विचार विमर्श किया बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख मोहम्मद इदरीश त्यागी जड़ौदा एवं संचालन पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर ने किया।

इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को राकेश पुंडीर ने बताया की जनपद मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में कांग्रेसजन बसों एवं कारों के द्वारा सुबह 6:00 बजे जनपद मुजफ्फरनगर से लोनी बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेंगे। राकेश पुंडीर ने कांग्रेस जनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोनी बॉर्डर पहुंचने की अपील की। बैठक में सिक्किम में पीसीसी सदस्य सतीश शेरावत के भतीजे लोकेश शेरावत फौजी के बलिदान होने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल सतीश शर्मा, रविंद्र बालियान, सतीश शेरावत, सतवीर बालियान, सलीम, अफसाना अंसारी, रेहाना बेगम, विनोद चौहान, शमीम सैफी, अफजाल अंसारी, अतर सिंह एडवोकेट, मुकेश चौहान, अफसर मंसूरी, अयाजउद्दीन सिद्दीकी, धर्मेंद्र कौशिक, नरेश भारती, महेश विश्वकर्मा, श्याम सिंह पुंडीर, साबिर पुंडीर, नरेश चौहान, सलीम कुरैशी, हर्षवर्धन त्यागी, नवनीत सिंगल, महेंद्र सिंह चौहान, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img