Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 136वां स्थापना दिवस

  • पार्टी कार्यालय सहित गांधी मूर्ति व अंबेडकर मूर्ति पर फहराया तिरंगा

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: नगर में कांग्रेसियों ने पार्टी का 136वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम मनाते हुए पार्टी कार्यालय, गांधी मूर्ति व अम्बेडकर मूर्ति तिरंगा फहराया।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 136वां स्थापना दिवस मनाया। जिसके उपलक्ष में गांधी मूर्ति व पूर्व विधायक सतीश गौतम ने कार्यालय में तिरंगा फहराया। गांधी मूर्ति व बाबा साहब भीमराव आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ ही गांधी मूर्ति से लेकर बिजनौर रेलवे फाटक तक पदयात्रा की।

इस अवसर पर रोहित कुमार रवि जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग बिजनौर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेसियों ने आजादी की लड़ाई में शामिल होकर देश को आजाद कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है एवं देशवासियों को रोजगार देने का काम किया है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, मुफ्ती मोनिस हुसैन, रोहित रवि, हाजी एहसान अंसारी, इश्तियाक अहमद उर्फ बाबू लाठी वाले, सरदार गुरदयाल सिंह, राकेश मिश्रा, अजमल उस्मानी, अब्दुल वाहिद अंसारी, शेख इरशाद अहमद, नईम बायर, असलम चांद, मिस्बा उल हसन, मोहम्मद अनवर, अमन कुमार, जावेद अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, अब्दुल समी सिद्दीकी, हाजी नासिर, तालिब मुनव केल्तानी, मम प्रधान, डॉक्टर रबब हुसैन, विकास कुमार, दीपक हिरनवाल, सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img