Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

होली मिलन कार्यक्रम में भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात-घूंसे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फरीदाबाद में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। बात गाली गलौज से शुरू होकर मारपीट तक आ गई। हैरत की बात ये है कि सारा ड्रामा पूर्व मंत्री व कांग्रेस अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप की मौजूदगी में होता रहा।

काफी समझाने के बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो महेंद्र प्रताप मंच छोड़कर चले गए। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने रविवार को सेक्टर-18 में हुडा मार्केट स्थित अपने कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था।

मंच पर पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप भाषण दे रहे थे। इसी दौरान तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर कार्यक्रम में आ गए। मंच के सामने सोफे पर बैठने को लेकर ललित नागर और कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते मामला गाली गलौज तक आ गया। पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप को हाल ही में कांग्रेस की अनुशासन कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img