Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने धान में अवैध कटौती के विरोध में धरना दिया

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश में धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की बिक्री कम होने और धान में अवैध कटौती करने के विरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन देकर धान की बिक्री बढ़ाने व कटौती न करने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर धरना दिया। कहा कि योगी सरकार किसान, गरीब और मजदूर विरोधी है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के साथ किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

धान के क्रय केंद्रों पर बड़े पैमाने पर कटौती की जा रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर बडे स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल पथौलिया और बड़ौत अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार योगी सरकार में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होेंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा करने की मांग की।

वहीं शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने एसपी से सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा एसई से नगर की जर्जर लाईन को बदलवाने की मांग की। इस मौके पर खिलेराम गुर्जर, अनिल तोमर, शाहनवाज चौधरी, जयवीर सिंह, सचिन देव, शिवकुमार कटारिया, अंकित खान, योगेश सोती, महिला जिलाध्यक्ष राकेश सौदाई, तनु तोमर, जियाउल हसन, नफीसा मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img