Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने इंदिरा और सरदार पटेल को याद किया

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने-अपने कार्यकाल में देश को मजबूत करने का काम किया है।

पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के कामों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को विश्व में अलग पहचान दिलायी। उनकी विदेशी नीति मजबूत रही। बांग्लादेश का गठन उनके कार्यकाल में हुआ।

इस दौरान कुलदीप सूर्यवंशी, प्रमोद जौहर, लवी त्यागी, कमलेश कुमार, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, अजीम, सरफराज, डॉ. अफजाल, भूपेंद्र दीवान, चमन लाल, श्रीगोपाल नारसन, मंजू कश्यप, सुभाष वर्मा, राशिद अली, राजपाल सिंह, सुरेश शर्मा, सचिन चौधरी, चंद्रभान स्नेही आदि मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस सेवादल ने पुरानी तहसील कार्यालय पर इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनायी। इस दौरान सेवादल रुड़की के मुख्य संगठक डॉ. अफजल खां, हिफजुर्रहमान, नबील, सोनू कुमार, अलतमश, बशर, रिहान, अनुज, दीपक आदि मौजूद रहे। वहीं, नेहरू नगर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव विकास त्यागी के कैंप कार्यालय पर इंदिरा गांधी को पुण्य तिथि पर याद किया गया।

विकास त्यागी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देशहित में कई कड़े फैसले लिए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। पंजाब में आतंकवाद को समाप्त करने का कार्य उनकी दूरदर्शी राजनीति का परिणाम है। इस दौरान विक्रांत पुंडीर, सहदेव त्यागी, अफजाल अहमद, नरेंद्र, विनय सैनी, विष्णु दत्त दीक्षित, नरेश बंसल, अमित नौटियाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img