Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

50 लाभार्थियों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा

  • दर्जी ट्रेड के छह दिवसीय शिविर में शामिल हुए लाभार्थी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड के छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शामली शहर के नाला पटरी स्थित एसआरजीटी इंस्टीट्यूट में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उधमिता विकास केंद्र द्वारा सात से 13 जून तक छह दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड के 50 लाभार्थियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। शनिवार को प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

सभासद प्रमोद धीमान ने सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम संयोजक कासिम अंसारी ने बताया कि इस योजना के तहत अकुशल लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

जिससे यह प्रशिक्षणार्थी ऋण लेकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपनी आजीविका अच्छे से चला सकते है। इस कार्यक्रम में कासिम अंसारी, स्वाति खोकर, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img