Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मंडी चमारान में फिर आया टंकी से दूषित पानी

  • लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर उठाया मुद्दा
  • पालिका के दावों पर उठ रहे सवाल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंडी चमारान मोहल्ले के लोगों के लिए पानी की समस्या नासूर हो गई है। एक तो पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जो मिल रहा है, वह भी दूषित है। रविवार को बस्ती में फिर से टंकियों ने दूषित पानी उगला। पानी को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पानी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली और जमकर भड़ास निकाली। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है। मगर लगता है कि प्रशासन फिर से किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।

मंडी चमारान मोहल्ले ने करीब एक महीने तक बीमारियों की मार झेली है। बीमारी से तो लोग किसी तरह बच गए हैं, लेकिन पानी की समस्या उनके लिए नासूर बनी हुई है। पालिका प्रशासन लगातार बस्ती में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का दावा कर रहा है, लेकिन हालात कुछ ओर की हैं। पहले तो बस्ती में पानी का प्रेशर नहीं आ रहा है। जिसके चलते पानी की पूर्ति नहीं हो रही है। जैसे-तैसे बस्ती के लोग इस पानी से अपना काम चला रहा हैं।

37

उसमें भी दूषित पानी की समस्या फिर से सामने आ रही है। रविवार सुबह बस्ती में टंकी से दूषित पानी आया। पानी इतना दूषित की बाल्टी में भरकर काला नजर आ रहा था। लोगों का कहना है कि पानी से बदबू भी आ रही है। नाराज लोगों में पानी को देखकर आक्रोश फैल गया। लोगों ने पानी की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डालकर जमकर भड़ास निकाली।

लोगों ने प्रशासन से शीघ्र स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है। मगर लगतार है कि प्रशासन फिर से किसी अनहोनी के इंतजार है। शायद इसलिए ही खानापूर्ति हो रही है। इस संबंध मेंं ईओ शशि प्रभा चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img