Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन के मौके पर कंटेस्टेंट्स की हालत खराब, किसकी होगी छुट्टी?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 दिन-प्रतिदिन और दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की नोकझोंक और बयानबाजी दर्शकों का खासा ध्यान खींच रही है। अब शो का नया प्रोमो लॉन्च किया गया है, जिसमें बिग बॉस के घर में तनावपूर्ण माहौल साफ दिखाई दे रहा है। क्योंकि नॉमिनेशल का एलान होने वाला र्है।

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज

जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें बिग बॉस कहते हैं, ‘आपने वक्त की गिनती कर ली, अब देखते हैं वक्त किसपर भारी पड़ता है। ये सुनते ही सभी कंटेस्टेंट्स में तनाव का माहौल बना हुआ दिख रहा है।

किसकी कुर्सी होगी कमजोर

आगे प्रोमो में तान्या मित्तल, मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद के पुराने बयानों और आरोप-प्रत्यारपो को दिखाया जाता है। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं, ‘जो जोड़ी 19 मिनट के अनुमान से दूर थी, वो जोड़ी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं।’ अब फैंस को बहुत जल्द नॉमिनेशन सदस्य के नाम पता लगने वाले हैं। ये दिखना दिलचस्प होगा कि किसकी कुर्सी होगी कमजोर।

नेटिजंस ने बताई अपनी पसंद

नेटिजंस बिग बॉस 19 शो को लेकर अपनी पंसद बता रहे हैं। एक ने कहा कि वह सिर्फ फरहाना भट्ट और बसीर अली के लिए शो देख रहे हैं। वहीं कुछ ने तान्या मित्तल का नाम लिया। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी अपनी पसंद बताते दिख रहे हैं।

ये कंटेस्टेंट्स आए नजर

शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img