जनवाणी संवाददाता |
नगीना: निजीकरण के विरोध में विद्युत मोर्चा संगठन व संविदा कर्मियों ने कैंडल जलाकर अपना विरोध जताया। विद्युत मोर्चा संगठन के प्रांतीय महामंत्री मोहम्मद अरशद ने कहा कि हम विभाग और सरकार को क्षति पहुंचाए बिना अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेंगे और किसानों, छात्रों उपभोक्ताओं के बीच जाकर निजीकरण के लाभ हानि से भी अवगत कराकर जन जागरण अभियान चलाएंगे। विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत कार्यालय पर मोमबत्ती हाथ में लेकर अपना विरोध जताया। इस अवसर पर मोहम्मद अरशद, रामलाल, वासिफ, अजहर अहमद, नीरज, ओंकार सिंह, धर्मेंद्र राठी, हरि सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

