जनवाणी संवाददाता |
रुड़की/कलियर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बरकरार रखने तथा आतंकवाद की समाप्ति के लिए सूफी संतों का सहयोग जरूरी है।
उक्त् विचार राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पिरान कलियर स्थित हज हाउस में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित मुस्लिम उलेमा और सूफी-संत सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सूफी-संत ही देश की एकता और भाईचारे को कायम रखने में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। आतंकवाद जैसी समस्या को खत्म करने के लिए सूफी-संतों समाज का एक मंच पर आना अवश्यक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आज देश चौमुखी विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।


