Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

स्टैंडर्ड स्वीट्स और सीएमओ आफिस पर कोरोना का हमला

  • महीने के आखिरी दिन 122 पॉजिटिव और चार लोगों की मौत
  • अब तक 12831 संक्रमित मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 299
  • 124 लोग ठीक होकर घर गए, 1478 लोग अब भी लड़ रहे जंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना का आतंक बदस्तूर जारी है और इसने संकेत दे दिये हैं कि नवंबर के महीने में इस पर नियंत्रण करना मुश्किलों भरा काम होगा। शनिवार को 4974 लोगों की हुई टेस्टिंग में 122 लोग पॉजिटिव निकले और चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

कोरोना ने स्टैंडर्ड स्वीट्स और सीएमओ आफिस पर हमला बोलते हुए लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अब तक कोरोना से 12831 लोग संक्रमित हो चुके और 299 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 124 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके जबकि 1478 लोग अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

सीएमओ डा. राज कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण पल्लवपुरम के एस ब्लाक के एक परिवार के चार लोग संक्रमित हो गए। इसके अलावा इसी कालोनी के आधा दर्जन लोग संक्रमित हुए। पुलिस लाइन बैरक में रहने वाला एक सिपाही संक्रमण की चपेट में आ गया।

रायल पार्क में रहने वाला पुलिसकर्मी, कंकरखेड़ा और शास्त्रीनगर में हेल्थ वर्कर, सीएमओ आफिस के छह लोग पॉजिटिव पाए गए। रिठानी की हीना फैक्ट्री के तीन कर्मचारी, सदर के नूनिया मोहल्ले, दिल्ली रोड के दो लोग संक्रमित हुए। चैतन्यपुरम, रक्षापुरम, मीनाक्षीपुरम और शिवशक्ति नगर में रहने वाले संक्रमण की चपेट में आ गए।

12

अजंता कालोनी और जागृति विहार में लगातार संक्रमित निकलने से हड़कंप मचा हुआ है। कृष्ण कुंज यादव कालोनी में दो लोग, सकौती टांडा में दो लोग, मुल्तान नगर भोला रोड, न्यू मोहनपुरी में दो लोग संक्रमित हुए। बागपत रोड स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स के सात कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए।

इससे हड़कंप मच गया क्योंकि इस अवधि में तमाम लोग मिठाई खरीदने भी दुकान में आए थे। माना जा रहा है कि इस चेन को पकड़ना स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौतीपूर्ण साबित होगा।

इनकी हुई मौत

सीएमओ ने बताया कि दतावली निवासी महिला, गगन विहार रोहटा रोड, शास्त्रीनगर सेक्टर दो और पचपेड़ा गांव निवासी युवक की मौत हो गई।

मिठाइयों के साथ संक्रमण भी पहुंच रहा था घर

टीपीनगर के बागपत रोड स्थित स्टैंडर्डस्वीट के मालिक और कारीगर सभी के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दुकान मालिक प्रमोद गुप्ता व आठ कारीगर के सैंपल टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए थे। शनिवार को उन की रिपोर्ट आयी तो हड़कंप मच गया।

सभी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्टैंड स्वीट शॉप के मालिक व नौकरों के संक्रमित आने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल इस दुकान से आसपास के बडेÞ इलाके में सुबह नाश्ते में जलेबी कचौरी व दोपहर को समोसे इमरती जाती थीं। इसके अलावा पूरे दिन मिठाइयों की खरीद फरोख्त होती थी।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। संक्रमित आए दुकान मालिक व कारीगरों के संपर्क में जो जो लोग आए हैं उनकी तलाश कर सैंपल कराए जाएंगे। प्रमोद गुप्ता के परिवारजनों के भी सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भिजवाए हैं।

जो लोग इस दुकान से खाने का सामान लेकर जाते थे स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी एंटीजन कोरोना टेस्ट कराए जाने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य विभाग को यहां कोरोना संक्रमण की चेन मिलने की भी आशंका है। जिनके परिवार में सबसे ज्यादा खाने का सामान जाता था स्वास्थ्य विभाग ऐसे परिवारों की भी सूची तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि इस इलाके में शीघ्र ही पूल सैपलिंग की जा सकती है।

एसीएमओ डा. पूजा समेत सात पॉजिटिव

सीएमओ कार्यालय पर कोरोना संक्रमण का बड़ा हमला हुआ है। एसीएमओ आर डा. पूजा शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनके अलावा पांच अन्य की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्वस्थ्य विभाग पर अब तक का कोरोना का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

सीएमओ आफिस पर इससे पूर्व भी कोरोना के कई हमले हो चुके हैं। जिसके चलते एसीएमओ डा. प्रवीण गौतम, डा. एसएस चौधरी, डा. एमपी सिंह, समेत कई डाक्टर तथा संविदा कर्मचारियों को भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, लेकिन एसीएमओ डा. पूजा की रिपोर्ट संक्रमित आने को गंभीर माना जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बड़ा सवाल: क्यों नहीं सील

डा. पूजा के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कार्यालय को सील नहीं किया गया। नियमानुसार सैनिटाइजेशन के लिए कम से कम 48 घंटे के लिए सीएमओ कार्यालय को सील किया जाना अनिवार्य है। इससे पूर्व भी जब जब स्टाफ में संक्रमण पाया गया है कभी भी कार्यालय को सील नहीं किया गया। इससे ज्यादा मुसीबत उन स्टाफ की जो संविदा भर्ती से आते हैं। स्थायी स्टाफ तो स्वयं ही अवकाश ले लेते हैं लेकिन संविदा कर्मियों को जबरन बुलाया जाता है। नौकरी छूटने की डर से संविदा कर्मी नियमित रूप से कार्यालय आते हैं। भले ही उनके बीच भी संक्रमण के केस आ रहे हों, लेकिन इसको गंभीर चूक माना जा रहा है।

सकौती में दो लोग कोरोना पॉजिटिव

सरधना क्षेत्र में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सकौती गांव में एक महिला व एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। सरधना में रोजाना हो रही जांच में नए केस सामने आ रहे हैं।

क्षेत्र में अब तक दो सौ से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि आठ लोगों की कोरोना के चलते जान जा चुकी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 142 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें सकौती गांव की एक महिला व एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। साथ ही उनके परिवार को भी होम क्वारंटाइन कर दिया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

परीक्षितगढ़ में तीन लोग मिले संक्रमित

डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के मवाना बस स्टैंड पर मिष्ठान की दुकानों के व्यापारियों की एंटीजन किट से 125 लोगों की जांच की गई। जिसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। डीएम ने मिष्ठान की दुकानों पर हलवाइयों की जांच करने के निर्देश दिए।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर नगर के मवाना बस स्टैंड पर हलवाइयों की कोरोना जांच की। एंंटीजन जांच में नगर के पूठी दरवाजा निवासी नरेश, गांव सौदत्त निवासी जान मोहम्मद, गांव अतलपुर निवासी कपिल कोरोना पॉजिटिव मिले। आरटीपीसीआर से 60 लोगों की जांच की गई। पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img