Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

बीते 24 घंटे में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। नए मामले 20,000 से कम तक पहुंच गए थे, लेकिन गुरुवार को सामने आए आंकड़ों ने फिर से चौंका दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश भर में कुल 23,529 नए केस मिले हैं।

इसके अलावा 28,718 लोग स्वस्थ हुए हैं । हालांकि, इस दौरान 311 लोगों की मौत हुई है।  इस आंकड़े के साथ ही अब तक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.33 करोड़ के पार पहुंच गई है।

नए मामलों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है।

बता दें कि इसी हफ्ते सोमवार को देश में कोरोना के 14,902 मामले दर्ज किए गए थे जोकि 1 मार्च के बाद सबसे कम था।

1 मार्च 2021 को 12,270 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना केसों में कमी आने से विशेषज्ञों और डॉक्टरों को भी राहत मिली थी, लेकिन दैनिक मामलों में अचानक इजाफा होने से एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img