Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

आज फिर कोरोना के मामले 20 हजार से कम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,870 नए मामले सामने आए हैं और 378 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 28,178 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं भारत में फिलहाल कोरोना के 2,82,520 एक्टिव मरीज हैं।

पढ़ें पिछले तीन दिनों के आंकड़े

मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी।

हालांकि इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए थे। वहीं सोमवार की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई थी।

वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। जबकि रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए थे। जबकि 260 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए।

यहां पढ़ें आज का पूरा आंकड़ा विस्तार से

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 18,870
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 28,178
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 378
  • देश में कुल मामले: 3,37,16,451
  • देश में कुल रिकवरी: 3,29,86,180
  • देश में सक्रिय मामले: 2,82,520
  • देश में कुल मौतें: 4,47,751

केरल को भी राहत

केरल में कोरोना सक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच बुधवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,196 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 149 लोगों की जान गई।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा साढ़े 87 करोड़ के पार

भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87,66,63,490 के पार हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 54,13,332 डोज लगाई गईं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img