Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

कोरोना के मामले पहुंचे 24 हजार के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में रोज कोरोना के मामलों में कभी बढ़त देखी जाती है तो कभी मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है।

इसी के चलते बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 234 लोगों की गई जान।

वहीं, 25 हजार 455 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इधर केरल में कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी गई है।

केरल अब भी बना हॉटस्पॉट

केरल में पिछले 24 घंटे में 13 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। केरल में एक्टिव मरीजों की संख्या अब भी ज्यादा है।

आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना के मामले सिर्फ केरल राज्य में है। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां कोरोना के दैनिक मामले करीब तीन हजार के आसपास निकल रहे हैं। पिछले एक दिन में यहां पर कोरोना से पचास लोगों ने दम तोड़ दिया है।

राहत की बात है कि कोरोना के दैनिक मामलों के साथ-साथ एक्टिव केसों में भी लगातार कमी देखी जा रही है।

शुक्रवार को भारत में कोरोना के एक्टिव केस 2 लाख 73 हजार 889 दर्ज किए गए, जो 197 दिनों में सबसे कम है। मार्च में सक्रिय मरीजों की संख्या 2.75 लाख से ऊपर थी।

मार्च के बाद सबसे कम एक्टिव केस 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 73 हजार 20 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 37 लाख 39 हजार 980 कुल मामले सामने आए हैं।

भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 48 हजार 562 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, एक अक्तूबर तक  57,19,94,990 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें शुक्रवार का 14,29,258 नमूने भी शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img