Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

नवंबर में आ सकता है कोरोना में जबरदस्त उछाल

  • संक्रमण से मौतों की संख्या डेढ़ लाख कर सकती है पार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना का वायरस जिस तेजी से बढ़ रहा है उसको देख कर लग रहा है कि नवंबर के अंत तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पार कर लेगी और मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है। कोरोना को लेकर लगातार शोध चल रहा है। दुनिया भर में शोध किये जा रहे हैं।

हाल में एक आॅनलाइन शोध देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में किया गया। विभिन्न संस्थानों में चल रहे शोध में ये बात निकल कर आ रही है कि जिस रफ्तार से कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर के अंत तक संक्रमितों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाएगी।

शोध में यह भी आ रहा है कि भारतीय जनसंख्या का एक तिहाई हिस्सा अंतत: कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है और यह कि जनवरी 2020 से 450 दिन बाद और अनुमानित की गई है। होल्थ विंटर्स तकनीक का उपयोग करते हुए इस अध्ययन किया गया है।

होलेट विंटर्स फोरकास्टिंग मेथड्स कुछ महामारी के संभावित अनुमान की भविष्यवाणी करता है जो किसी अवधि में देखे गए डेटा के अनुक्रम के व्यवहार को समझने पर आधारित होता है। ये सबसे लोकप्रिय तकनीकों में से एक है और अतीत से मूल्यों को सांकेतिक शब्दों में बदलने के लिए घातांक है और फिर भविष्य के मूल्यों की भविष्यवाणी करने के लिए उनका उपयोग करता है।

बताया जा रहा है कि जिस तरह से सवा दिन में एक लाख संक्रमित बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए नवंबर अंत तक एक करोड़ तक संख्या पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। अगर मेरठ की बात करें तो 30 अगस्त तक 4020 लोग संक्रमित थे। 42 दिनों में 6700 के करीब संक्रमित बढ़ गए जो मार्च में कोरोना की शुरुआत के मुकाबले कई गुना है।

शोधों में यह भी कहा जा रहा है कि मौतों की संख्या में इजाफा हैरान कर देने वाला होगा। डेढ़ लाख के करीब मौतों का अनुमान शोधों में लगाया जा रहा है। जिस रफ्तार से मौतों का आंकड़ा बदल रहा है। उसमें भले ही रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो लेकिन चौंकाने वाले आंकड़े जरूर सामने आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img