Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

शामली में 62 मिले नये कोरोना पॉजिटिव केस

  • 13 डिस्चार्ज, जनपद में 272 हुए एक्टिव पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में कोरोना का बढ़ता संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जनपद में 62 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 13 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 272 हो गई है।

जिले में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। लेकिन शहर एवं क्षेत्र के लोग कोरोना के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। बाजारों में नागरिकों की प्रतिदिन भारी भीड़ देखी जा रही है। जिला प्रशासन के सर्तकता निर्देशों के बावजूद भी बड़ी संख्या में नागरिक कोविड-19 गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।

जनपद में संक्रमण बढ़ने के बाद जिला प्रशाासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच भी तेज कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जनपद से 2034 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को जनपद में 62 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 272 हो गई है।

कचहरी में 32 वर्षीय युवक मिला पॉजिटिव

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने कैराना सीएचसी, कस्बे के विभिन्न मौहल्लो व कचहेरी परिसर में 277 लोगो की कोरोना जांच की। इस दौरान 150 लोगो की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई जिसमें कचहेरी में एक 32 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उसको होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा 127 लोगो के आरटीपीसीआर द्वारा सैम्पल लेकर जाच हेतू प्रयोग शाला भेजे गये है जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आयेगी।

टीका उत्सव के दूसरे दिन 2765 ने लगवाई वैक्सीन

11 अपै्रल को महात्मा ज्योतिबा गोविन्दराव फूले की जयन्ती से लेकर 14 अपै्रल बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर कोविड-19 की वैश्विक महामारी को नियंत्रण करने के लिए विशेष टीका उत्सव मनाया जा रहा है। टीका उत्सव के दूसरे दिन जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी पर 6600 के सापेक्ष 2765 ने वैक्सीनेशन कराया।

शामली के जिला संयुक्त चिकित्सालय, राजकीय रेलवे अस्पताल, सीएचसी शामली, पीएचसी पंसारियान पर पंजीकृत 700 के सापेक्ष 625 ने वैक्सीनेशन कराया। ऊन ब्लॉक में 1500 के सापेक्ष 426, कांधला में 1500 के सापेक्ष 668, कैराना में 1000 के सापेक्ष 451, थानाभवन में 1700 के सापेक्ष 545, कुड़ाना में 200 के सापेक्ष 50 ने वैक्सीनेशन कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img