- एक सितंबर से शुरू होनी है परीक्षाएं
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी को बीते दिन से बुखार था और वह विश्वविद्यालय आकर काम कर रहा था।
शुक्रवार को उसने टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव निकला। कर्मचारी मान्यता विभाग में कार्यरत है। कैंपस में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चेन लंबी हो सकती है।
मान्यता विभाग में नौ जिलों के कॉलेजों के चैयरमैन, प्राचार्य, निदेशक और कर्मचारी काम कराने के लिए आते हैं। कैंपस में ही 500 कर्मचारी कार्यरत हैं।
ऐसे में कैंपस में कोरोना पॉजिटिव मिलने से अन्य मामले भी सामने आने की आशंका है। वही 1 सितंबर से यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू होनी है।
विश्वविद्यालय में कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद परीक्षा देने वाले छात्रों के मन में दहशत हो गई है। छात्रों का कहना है कि ऐसे में परीक्षा कैसे दी जाएगी जब विश्वविद्यालय में ही कोरोना पॉजिटिव मिल गया है।

