Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, सामने आए नए केस, 38 फीसदी तक बढ़े

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को देश में कोरोना के नए केस सामने आए हैं। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया में 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों करीब 38 फीसदी तक बढ़े हैं। बता दें कि, बीते दिन यानि मंगलवार को कोरोना के मरीज करीब सात हजार के पार मिले थे वहीं आज संख्या बढ़कर दस हजार 542 हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि, आज सुबह भारत में कोरोना से ग्रस्त 63 हजार 562 मरीजों का आंकड़ा सामने आया है। यूनियन मिनीस्ट्री ऑफ हेल्थ के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गई है।

वहीं, मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। बता दें कि, केरल में 11 मौत हुई हैं। ​केरल में सबसे ज्यादा ज्यादा मौत हुईं है। देश में फिलहाल रोजाना संक्रमण दर 4.47 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98.67 फीसदी है। कोरोना से सही होने वालों की संख्या 4,42,50,649 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img