Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अगले साल की शुरुआत में आएगी कोरोना वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले साल की शुरुआत में भारत में वैक्सीन आने की संभावना है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक से ज्यादा सोर्स से वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब दो वैक्सीन का ट्रायल भारत में रुक गया है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा,”हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में हमें एक से अधिक स्रोतों से देश में वैक्सीन मिल जाएगी। हमारे विशेषज्ञ पहले से ही देश में वैक्सीन के वितरण की योजना बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। पहले वैक्सीन किसे दी जाएगी, इसके साथ ही कोल्ड चेन सुविधओं को भी मजबूत किया जा रहा है।”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,”हमारे पास वैक्सीन के लिए 40 कैंडिडेट हैं जो कि क्लीनिकल ट्रायल के अलग-अलग स्तर पर हैं और उनमें से 10 तीसरे चरण में हैं। ये हमें बताएंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित है।” वहीं WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि 2020 के आखिर तक या अगले साल के शुरू में रजिस्ट्रेशन के लिए एक टीका तैयार हो जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img