Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कोरोना वायरस से सुरक्षा को कन्वेयर बेल्ट मशीन लगाई गई

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने नगर निगम में युवी बॉक्स कोविड-19 वायरस से सुरक्षा हेतु प्रयोग में लाई जाने वाली मशीन तथा कन्वेयर बेल्ट मशीन को नगर निगम को समर्पित करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से सुरक्षा के लिए प्रतिदिन कार्यालय में उपयोग में आने वाली फाइलें, पेपर्स तथा अन्य उपयोगी पेपरों को निःसंक्रमित करने के कार्य में उपयोग में लाई जा सकेगी, जिससे सभी पेपर चंद मिनटों में सैनीटाइज होकर सुरक्षित हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यूवी कन्वेयर बेल्ट मशीन भी नगर निगम के द्वार पर लगाई गई है,जिससे कोविड-19 कोरोनावायरस से सुरक्षा के दृष्टिगत निगम में आने वाले कर्मचारियों के सामान जैसे बैग, बोतल, टिफन व अन्य उपयोगी सामग्री को भी संक्रमित करने के लिए यूवी कन्वेयर बेल्ट मशीन का उपयोग किया जाएगा। कोरोनाकाल में इससे निगम के कर्मचारियों को सुरक्षा एवं कोविड-19 से बचाव में मदद मिलेगी। उच्च तकनीक से बनी दोनों मशीनों को निगम को समर्पित करने के अवसर पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, मृदुल कुमार, आलोक सैनी, अनुराग कौशिक, सार्थक गोयल एवं अनूप शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img