Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सावधान: कम्युनिटी स्प्रेड के रूप में कोरोना की एंट्री

  • सितंबर में कहर बरपाने के बाद अक्टूबर में मिली थी राहत, सलाह: बच कर रहने में ही भलाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना का दूसरा हमला शुरु हो गया है। जिस तरह से दिल्ली में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ने लगी है, उसी परिप्रेक्ष्य में मेरठ में भी संक्रमण की दर ने अचानक तेजी ले ली है। सितंबर महीने में जहां 5060 लोग संक्रमित हुए थे और 103 लोगों की मौत हुई थी।

वहीं अक्टूबर में 3543 संक्रमित हुए और जहां तक मौतों की बात है 72 लोगों की जानें गई। सितंबर में कोरोना ने जबरदस्त हमला बोला था और संक्रमितों की संख्या ने लोगों को हिला कर रख दिया था। अब स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस बार कोरोना कम्युनिटी स्पे्रड के रूप में आया है। ऐसे में लोगों को बच कर रहने में ही भलाई है।

मार्च से चल रहे कोरोना के खौफ ने लोगों को तोड़ कर रख दिया है। सात महीने से अधिक समय से लोगों की जिदंगी की रफ्तार पूरी तरह से कोरोना के नियंत्रण में आ गई है। सितंबर महीने में कोरोना ने जब एक बारगी रफ्तार पकड़ी तो लोगों का लगा कि कोरोना रिकार्ड तोड़ देगा।

इस महीने 124 लोगों की मौतें हुई और 5060 लोग संक्रमित हुए। हालांकि 3596 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर भी गए। अक्टूबर महीने में कोरोना ने अपनी रफ्तार थोड़ी कम की। सितंबर महीने में जहां रोज 200 से अधिक निकल रहे थे। वहीं, अक्टूबर महीने में प्रतिदिन 100 के करीब निकल रहे थे।

नवंबर महीने में कोरोना के और अधिक मामले की संभावना व्यक्त की जा रही है। नवंबर की पूर्व संध्या पर 122 लोग संक्रमित निकले और चार लोगों की मौत हुई। जिस तरह से प्रशासन ने बाजार, सिनेमा हाल और स्कूल आदि खुलवा दिये हैं। उससे संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

खुद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर महीने में कोरोना का बढ़ना तय है। जिस तरह से यूरोप और दिल्ली में कोरोना ने विकराल रूप फिर से लेना शुरु कर दिया है ऐसे में अब लोगों को और अधिक सजग रहने की जरूरत है। आंकड़े तो यही बता रहे हैं कि कोरोना इस बार तेज गति से फैलेगा।

सितंबर

  • पॉजिटिव 5060
  • मौतें 103
  • जांचें 82715
  • घर वापसी 3596

अक्तूबर

  • पॉजिटिव 3543
  • मौतें 72
  • जांचें 131245
  • घर वापसी 4104
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img