Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

निगम ने कब्जे हटवाकर अपनी एक करोड़ की भूमि चिन्हित की

  • शुक्रवार से पिलर लगाने का काम होगा शुरु

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: नगर निगम के राजस्व अधिकारियों ने दरा मिलकाना में अपनी करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की जमीन को चिन्हित कर अनेक लोगों का वहां से कब्जा हटवाकर निगम के मालिकाना हक का बोर्ड लगवा दिया है। भूमि को सुरक्षित करने के लिए नगरायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार से पिलर लगाने का काम शुरु किया जायेगा।

बृहस्पतिवार को नगर निगम की राजस्व टीम निगम के संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा के नेतृत्व में दरा मिलकाना में बेहट रोड के निकट शिव मंदिर के सामने से जाने वाली चक सराय भारती चंद रोड पर पहुंची। यह रोड आगे जाकर जनता रोड में मिलती है।

राजस्व टीम ने यहां नगर निगम के भूमि खसरा नंबर 464 के क्षेत्रफल 0.1130, खसरा नं. 461 के क्षेत्रफल 0.2150 खसरा नं. 460 के क्षेत्रफल 0.1430 व खसरा नं. 462 के क्षेत्रफल 0.2050 की पैमाईश कर निशानदेही की।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चक सराय भारती चंद रोड स्थित नगर निगम की जमीन पर पैमाईश करायी गयी है ताकि निगम की भूमि को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि उक्त भूमि के कुछ क्षेत्रफल पर लोग कब्जा कर खेती कर रहे थे, उन कब्जों को हटवा दिया गया है और चिन्हित भूमि पर पिलर लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। निगम की इस भूमि की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि जमीन की निशानदेही के दौरान सामने आया कि निगम की कुछ जमीन पर काफी समय से अनेक लोग कब्जा कर खेती कर रहे है। उन्होंने बताया कि सब कब्जें हटवा दिए गए हैं और वहां नगर निगम के मालिकाना हक का बोर्ड भी लगवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि करीब दस बीघा उक्त भूमि को संरक्षित करने के लिए नगरायुक्त के आदेश पर शुक्रवार से पिलर लगाने का काम शुरु कर दिया जायेगा। चिन्हांकन करने वाली निगम की टीम में संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा के अतिरिक्त नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, लेखपाल महेंद्र शर्मा, तथा राजस्व निरीक्षक विकास शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...
spot_imgspot_img