-
वार्ड 46 के तोता चैक क्षेत्र में एक दर्जन भवनों के बाहर नालियों पर चला अभियान
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: नगर निगम ने आज वार्ड 46 में तोता चैक क्षेत्र में करीब एक दर्जन दुकानों व भवनों के बाहर नाली पर किया गया स्थायी अतिक्रमण हटाया ताकि जलभराव की समस्या का समाधान किया जा सके।
वार्ड 46 के तोता चैक क्षेत्र के नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर हल्की बारिश होने पर भी जलभराव हो जाता था। जिस पर क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के लोग इस समस्या के समाधान के लिए नगरायुक्त से भी मिले थे और जनसुनवाई में भी इस सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।


