Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता के लिए निगम ने निकाला ‘‘स्वच्छ मशाल मार्च’’

  • निगम के स्वच्छता एंबेसडरों ने किया मार्च का नेतृत्व

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम द्वारा शुक्रवार की शाम निगम परिसर से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक ‘स्वच्छ मशाल मार्च’ निकाला गया। मार्च का नेतृत्व निगम के स्वच्छता एंबेसडर अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी व अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता और अपर नगरायुक्त एस के तिवारी ने किया।

केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गत सात मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘स्वच्छोत्सव-2023’ लाॅन्च किया गया था। ताकि अपशिष्ट प्रबंधन और महिलाओं की स्वच्छता में भागेदारी को बढ़ाते हुए उनके नेतृत्व में स्वच्छता आंदोलन को गति दी जा सके। इसके लिए लगातार अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। महिलाओं को नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन भी उसी कड़ी में शामिल था।

कार्यक्रमों की इस श्रंखला में आज नगर निगम परिसर से एक ‘स्वच्छ मशाल मार्च’ निकाला गया। मार्च का नेतृत्व निगम के स्वच्छता एंबेसडर अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी व अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता और अपर नगरायुक्त एस के तिवारी व सहारनपुर के स्वच्छता एंबेसडर डाॅ.वीरेन्द्र आज़म ने किया। मार्च में निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल सहित सभी सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र शामिल रहे।

इस अवसर पर निगम के स्वच्छता एंबेसडर बाबूराम सैनी व दीपक गुप्ता ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागेदारी करें। उन्होंने महिलाओं से भी अपील की कि वे घरों का कूड़ा कचरा इधर उधर सड़कों पर या नाले -नालियों में न फेंककर निगम के कर्मचारी को ही दे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img