Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

युवाओं के हाथ में है देश का भविष्य: जहीर

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद:  थानाभवन विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी जहीर मलिक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज का युवा जागरूक हो चुका है। वह अपना अच्छा भला बुरा सोचता है।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां शिक्षित बेरोजगार युवकों को नौकरी से वंचित रखने वाली सरकार के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनको प्रत्याशी बनाकर जनता की सेवा करने के लिए भेजा है।

जहीर मलिक ने कहा कि बसपा सरकार में निष्पक्ष, ईमानदारी और पारदर्शिता से हुई पुलिस भर्तियों का आज भी युवा वर्ग याद करता है। इसलिए वे सोच समझकर बसपा प्रत्याशी को वोट देंगे। बसपा में ही युवा वर्ग का भविष्य सुनहरा है। उद्घाटन के समय पर उन्होंने अपने पुराने अंदाज में बैटिंग करते हुए चौके-छक्के लगाए। इससे खिलाड़ी गदगद हो गए।

इस दौरान जगपाल नानौता, सुनील जाटव, शबी आजम समेत बड़ी संख्या में समर्थक साथ रहे। इसके बाद बसपा प्रत्याशी जहीर मलिक ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में घर-घर जाकर वोट मांगें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img